Tuesday, October 20th, 2026

रोहिणीपुरम तालाब का कायाकल्प, आज भूमिपूजन

रायपुर
स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत रायपुरा स्थित रोहिणीपुरम तालाब के कायाकल्प की कार्ययोजना रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने तैयार की है। इस कार्ययोजना के क्रियांन्वयन के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम मुख्य अतिथिसुनील सोनी, सांसद, रायपुर लोकसभा, अति विशिष्ट अतिथिविकास उपाध्याय, संसदीय सचिव छ.ग. शासन एवं विधायक रायपुर (पश्चिम) विधानसभा, अध्यक्षताएजाज ढेबर, महापौर, नगर पालिक निगम, रायपुर की गरिमामयी उपस्थित में दिनांक 15 जनवरी को दोपहर 12 बजे सम्पन्न होगा। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर श्रीमती छाया वर्मा, सांसद, राज्यसभा,सत्यनारायण शर्मा, विधायक, रायपुर ग्रामीण,बृजमोहन अग्रवाल, विधायक एवं पूर्व मंत्री, रायपुर दक्षिण,कुलदीप जुनेजा, विधायक उत्तर,प्रमोद दुबे, सभापति नगर पालिक निगम,ज्ञानेश शर्मा, अध्यक्ष लोककर्म विभाग, नगर पालिक निगम,मन्नू विजेता यादव, अध्यक्ष जोन क्रमांक-5, श्रीमती मधु चंद्रवंशी, पार्षद भी उपस्थित होंगी।

रायपुर स्मार्ट सिटी लि. ने रोहिणीपुरम तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए 72 लाख रुपये की कार्य योजना तैयार की है। इस कार्य योजना के अंतर्गत रायपुर स्मार्ट सिटी लि. द्वारा तालाब के चारों तरफ फुटपाथ निर्माण, घाट निर्माण, लाईटिंग, फ्लोटिंग हाईजेट फाउंटेन, बैठक व्यवस्था, फेंसिंग एंव पौधरोपण, डस्टबिन और साईनेज का कार्य किया जाएगा। वहीं तालाब के सौंदर्यीकरण की कार्य योजना को लगभग 8 माह में पूर्ण किया जाएगा।

 

#रोहिणीपुरम#तालाब#भूमिपूजन

Source : Agency

पाठको की राय